द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता
सुखाड़िया विवि अंतर महाविद्यालय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन Bhinder@VatanjayMedia भीण्डर के द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार से सुखाड़िया विवि अंतर महाविद्यालय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र सिंह शक्तावत थे। अध्यक्षता भीण्डर एज्यूकेशन सोसायटी सचिव प्रणवीरसिंह भीण्डर ने की। विशिष्ठ अतिथि भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत, प्राचार्या डॉ. तरूणा सुथार, ऑब्जर्वर भवानीपाल, सत्यनारायण, प्रवीणसिंह झाला आदि










